Punjab Serial Killer Arrested: पंजाब में 18 महीने में 11 लोगों की हत्या करने वाला ‘सीरियल किलर’ गिरफ्तार

पंजाब के रूपनगर में पुलिस ने पिछले 18 महीनों में 11 लोगों की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

(Photo : AI)

रूपनगर (पंजाब), 24 दिसंबर : पंजाब के रूपनगर में पुलिस ने पिछले 18 महीनों में 11 लोगों की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान होशियारपुर जिले के चौरा गांव के राम स्वरूप उर्फ सोढ़ी के रूप में हुई है. आरोपी को सोमवार को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान पता चला कि वह ‘सीरियल किलर’ है. पुलिस ने कहा कि वह अपनी कार में लिफ्ट देकर पुरुषों को लूट लेता था तथा विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था.

रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि जिले में जघन्य अपराधों के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. खुराना ने कहा कि हत्या के मामलों में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था. कीरतपुर साहिब में हत्या के एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को लगभग 37 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी जो टोल प्लाजा मोदरा पर चाय और पानी देता था. यह भी पढ़ें : Odisha: पारादीप बंदरगाह से पकड़े गए दो संदिग्ध कबूतर, पैरों में लगे मिले इलेक्ट्रिकल डिवाइस

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच में रामस्वरूप की गिरफ्तारी हुई और बाद में पूछताछ के दौरान अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का खुलासा हुआ. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि इस मामले के अलावा उसने 10 अन्य हत्याएं की हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी ने फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में हत्याएं करने की बात भी स्वीकार की है. पुलिस ने कहा कि वह पीड़ितों का गला घोंट देता था या फिर ईंट-पत्थर जैसी वस्तुओं से उनकी हत्या कर देता था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड