खेल की खबरें | अमेरिकी ओपन से हटी सेरेना विलियम्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जून में विम्बलडन के पहले दौर के मुकाबले के पहले सेट के दौरान दायें पैर में चोट लगने के बाद से सेरेना ने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है।

जून में विम्बलडन के पहले दौर के मुकाबले के पहले सेट के दौरान दायें पैर में चोट लगने के बाद से सेरेना ने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है।

अगले महीने 40 बरस की होने वाली अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिकी ओपन से हटने की जानकारी दी।

अगले सोमवार से फ्लशिंग मिडोज में शुरू होने वाले टूर्नामेंट से दुनिया के पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी रोजर फेडरर और रफेल नडाल पहले ही हट चुके हैं।

टूर्नामेंट का ड्रॉ गुरुवार को होगा।

सेरेना ने 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीते हैं जो पेशेवर युग का रिकॉर्ड है। उनसे अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब सिर्फ मारग्रेट कोर्ट (24) के नाम हैं।

पुरुष वर्ग में सर्वाधिक 20 एकल खिताब फेडरर, नडाल और नोवाक जोकोविच के नाम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\