खेल की खबरें | सेरेना ने किया संघर्ष, सोफिया का सफर समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खाली पड़े आर्थर ऐस स्टेडियम में तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना ने खुद ही अपना उत्साह बढ़ाया और यूनान की 15वीं वरीय सकारी को 6-3, 6-7 (6), 6-3 से हराने में सफल रही। सकारी ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में सेरेना को पराजित किया था।

खाली पड़े आर्थर ऐस स्टेडियम में तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना ने खुद ही अपना उत्साह बढ़ाया और यूनान की 15वीं वरीय सकारी को 6-3, 6-7 (6), 6-3 से हराने में सफल रही। सकारी ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में सेरेना को पराजित किया था।

सेरेना ने मैच के दौरान जोर जोर से बोलकर खुद का हौसला बढ़ाती रही।

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल थीम सॉन्ग ‘आएंगे हम वापस’ सुनकर बढ़ जाएगा दर्शकों का उत्साह, देखें वीडियो.

उन्होंने इस बारे में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दर्शक हों या नहीं मैं काफी बोलती हूं। मैं बेहद जुनूनी हूं। यह मेरा काम है। मैं इस तरह से खुद का हौसला बढ़ाती हूं। मैं कोर्ट पर अपना सब कुछ झोंक देती हूं। ’’

इस महीने के आखिर में 39 वर्ष की होने वाली सेरेना सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बुल्गारिया की गैरवरीयता प्राप्त स्वेताना पिरिनकोवा से भिड़ेगी। बच्चे के जन्म के कारण तीन साल तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाली 32 वर्षीय पिरिनकोवा ने एलिज कोर्नेट पर 6-4, 7-6 (5), 6-3 से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े | Jwala Gutta Gets Engaged to Vishnu Vishal: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने जन्मदिन पर साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल से की सगाई, देखें लेटेस्ट फोटोज.

अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन हालांकि चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी। बेल्जियम की 16वीं वरीय एलिस मर्टेन्स ने उन्हें सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया। इस तरह से केनिन का लगातार दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। केनिन ने इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था।

मर्टेन्स का सामना गैरवरीय विक्टोरिया अजारेंका से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की 20वीं वरीय कारोलिना मुचोवा को 5-7, 6-1, 6-4 से हराया। अजारेंका की यह लगातार नौवीं जीत है। उन्होंने इससे पहले वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में खिताब जीता था जो न्यूयार्क में ही जैव सुरक्षित वातावरण में खेला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\