एजेंसी न्यूज

कोर्ट पर वापसी के लिये बेताब हैं सेरेना

कोविड-19 महामारी के कारण जुलाई के मध्य तक टेनिस की वापसी संभव नहीं है। फ्रेंच ओपन अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है जबकि विंबलडन को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार रद्द किया गया है।

कोर्ट पर वापसी के लिये बेताब हैं सेरेना

अब तक 23 बार ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी सेरेना ने अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैं वास्तव में कोर्ट पर लौटने के लिये बेताब हूं। यही काम मैं सबसे अच्छी तरह से कर सकती हूं। मुझे खेलना बहुत पसंद है। ’’

कोविड-19 महामारी के कारण जुलाई के मध्य तक टेनिस की वापसी संभव नहीं है। फ्रेंच ओपन अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है जबकि विंबलडन को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार रद्द किया गया है।

सेरेना ने लॉकडाउन के कारण मिले लंबे विश्राम के बारे में कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि मेरे शरीर को इसकी जरूरत थी हालांकि मैं ऐसा नहीं चाहती थी। ’’

आस्ट्रेलियाई ओपन 2017 के रूप में अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘और अब मैं पहले की तुलना में बेहतर महसूस कर रही हूं। अब मैं ज्यादा सहज महसूस कर रही हूं। अब मैं बाहर निकलकर वास्तविक टेनिस खेल सकती हूं। ’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).