विदेश की खबरें | सर्बिया: दो दिन में दूसरी गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत, संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस घटना में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी करके तीन गांवों के आठ लोगों की जान ले ली। हमलावर ने राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में म्लाडेनोवैक के पास तीन गांवों में लोगों पर गोलियां चलाईं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस घटना में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी करके तीन गांवों के आठ लोगों की जान ले ली। हमलावर ने राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में म्लाडेनोवैक के पास तीन गांवों में लोगों पर गोलियां चलाईं।

सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक ने बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी को पूरे देश पर हमला बताया और कहा कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति ने ‘नाजी समर्थक नारों’ वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।

सरकारी टेलीविजन ‘आरटीएस’ पर शुक्रवार को प्रसारित खबर के अनुसार, हमलावर ने राजधानी के 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित म्लाडेनोवैक शहर में एक स्वचालित हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी की।

तत्काल इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है और पुलिस ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

इससे पहले बेलग्रेड में बुधवार को 13 वर्षीय लड़के ने अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल कर व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें उसके आठ सहपाठी और स्कूल का एक गार्ड मारा गया था।

इसके पहले यहां भीड़ पर गोलीबारी की घटना वर्ष 2013 में घटी थी जब मध्य सर्बियाई गांव में 13 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बंदूक नियंत्रण को बढ़ावा देने पर जोर दिया और पुलिस ने नागरिकों से अपने-अपने हथियारों को सुरक्षित जगह पर रखने तथा बच्चों से दूर रखने का अनुरोध किया।

पुलिस ने बुधवार को कहा था कि किशोर ने हमले के लिए अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल किया था। वह इसके लिए करीब एक महीने से साजिश रच रहा था।

पुलिस के मुताबिक उसने घटना को अंजाम देने के लिए अपनी कक्षा की तस्वीरें ली थीं और उन छात्रों की सूची बनाई थी जिन्हें वह मारना चाहता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now