खेल की खबरें | नॉर्वे को हराकर सर्बिया यूरो 2020 प्लेआफ फाइनल्स में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सर्बिया 12 नवंबर को होने वाले प्लेआफ फाइनल्स में स्कॉटलैंड की मेजबानी करेगा । स्कॉटलैंड ने ग्लास्गो में खेले गए मैच में पेनल्टी शूटआउट में इस्राइल को हराया ।
सर्बिया 12 नवंबर को होने वाले प्लेआफ फाइनल्स में स्कॉटलैंड की मेजबानी करेगा । स्कॉटलैंड ने ग्लास्गो में खेले गए मैच में पेनल्टी शूटआउट में इस्राइल को हराया ।
आयरलैंड और रोमानिया प्लेआफ फाइनल्स की दौड़ से बाहर हो गए हैं जबकि हंगरी और स्कॉटलैंड को अभी दो मैच और खेलने हैं ।
यह भी पढ़े | SRH vs KXIP 22th IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया.
ये मुकाबले मार्च में होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिये गए ।
लीग ए में आयरलैंड ने रोमानिया को 2 . 1 से हराया । वहीं हंगरी ने आइसलैंड को 3 . 1 से मात दी । लीग बी में उत्तरी आयरलैंड ने बोस्निया हर्जेगोविना को शूटआउट में 4 . 3 से हराया । अब उसका सामना स्लोवाकिया से होगा ।
यह भी पढ़े | Rahul Tripathi के लिए Shah Rukh Khan ने बोला अपना पसंदीदा डायलॉग, ‘राहुल, नाम तो सुना होगा’.
लीग डी में उत्तरी मेसाडोनिया ने कोसोवो को 2 . 1 से परास्त किया । कोसोवो 2016 में ही फीफा और युएफा का सदस्य बना है और पहली बार फाइनल्स में प्रवेश की कोशिश में था ।
जार्जिया ने बेलारूस को 1 . 0 से हराया । अब उसका सामना उत्तरी मेसाडोनिया से होगा ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)