जरुरी जानकारी | एसईपीसी को महाराष्ट्र में 650 करोड़ रुपये की सौर परियोजना मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली एसईपीसी को महाराष्ट्र में कुल 133 मेगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के लिए 650 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

नयी दिल्ली, 12 जून इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली एसईपीसी को महाराष्ट्र में कुल 133 मेगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के लिए 650 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसे महाराष्ट्र के चार जिलों में 26 स्थानों पर ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कोलकाता की परमेशी ऊर्जा लि. से एक परियोजना आवंटन पत्र मिला है।

बयान के अनुसार, कार्य के अंतर्गत 133 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए सिविल और संरचनात्मक कार्यों सहित संयंत्र और उपकरणों का डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और उसे चालू करना शामिल है।

यह परियोजना महाराष्ट्र के चार जिलों... संभाजी नगर, धुले, सोलापुर और नांदेड़ में लगायी की जाएगी।

यह पीएम-कुसुम योजना का हिस्सा है। यह केंद्र सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य कृषि और ग्रामीण उपयोग के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

कंपनी ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन की समयसीमा 12 से 18 महीने होने की उम्मीद है। ऑर्डर का कुल मूल्य 650 करोड़ रुपये है।

कंपनी बिजली, जल बुनियादी ढांचा समेत अन्य क्षेत्रों में मुकम्मल समाधान उपलब्ध कराती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान