एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सेंथिल बालाजी जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे, बुधवार को होगी सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के, गिरफ्तार किए गए मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की।

देश की खबरें | सेंथिल बालाजी जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे, बुधवार को होगी सुनवाई

चेन्नई, 10 अक्टूबर तमिलनाडु के, गिरफ्तार किए गए मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की।

बालाजी की ओर से न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एन आर एलानगो पेश हुए और उन्होंने अदालत से मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया।

न्यायाधीश ने कहा कि वह जमानत याचिका पर 11 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे।

सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरियों के बदले धन घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में 14 जून को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि यह घोटाला तब हुआ था जब वह पूर्ववर्ती ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सरकार में परिवहन मंत्री थे।

स्थानीय अदालत ने दो बार उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

बालाजी फिलहाल पुझल जेल में बंद हैं और सोमवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).