जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई, हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव के बाद वे सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे।
मुंबई, चार जुलाई सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई, हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव के बाद वे सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे।
बीएसई सेंसेक्स 67.34 अंक की बढ़त के सथ 83,306.81 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.55 अंक चढ़कर 25,428.85 अंक पर पहुंच गया।
बाद में दोनों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा और वे सपाट कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 13.55 अंक की गिरावट के साथ 83,221.65 अंक पर और निफ्टी 4.15 अंक फिसलकर 25,400.40 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। हालांकि ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

