जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 247 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी 67.90 अंक की मजबूती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।
मुंबई, पांच अप्रैल वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।
इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 247.02 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 59,353.46 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 67.90 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,465.95 अंक पर था।
सेंसेक्स में, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस समेत 13 कंपनियों के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि 17 शेयर नुकसान में थे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ जबकि यूरोप के बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।
पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.92 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,106.44 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 22 लाभ में जबकि आठ नुकसान में रहे। वहीं, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,398.05 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी के शेयरों में 32 लाभ में जबकि 18 नुकसान में रहे।
महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 321.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

