जरुरी जानकारी | सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 का स्तर छुआ, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर बैंकों एवं दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली होने से बुधवार को सेंसेक्स कारोबार के दौरान पहली बार 80,000 के ऐतिहासिक मुकाम को छूने में सफल रहा। हालांकि बाद में यह कुछ नीचे आ गया। निफ्टी भी 162 अंकों की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, तीन जुलाई मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर बैंकों एवं दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली होने से बुधवार को सेंसेक्स कारोबार के दौरान पहली बार 80,000 के ऐतिहासिक मुकाम को छूने में सफल रहा। हालांकि बाद में यह कुछ नीचे आ गया। निफ्टी भी 162 अंकों की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में पहली बार ऐतिहासिक 80,000 अंक के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में यह 545.35 अंक यानी 0.69 प्रतिशत उछलकर 79,986.80 पर बंद हुआ। एक समय यह 632.85 अंकों की छलांग के साथ 80,074.30 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

इस तरह सेंसेक्स ने पिछले कुछ दिनों का अपना रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी रखा है। सेंसेक्स ने 25 जून को पहली बार 78,000 का स्तर और 27 जून को 79,000 का स्तर पार किया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 162.65 अंक यानी 0.67 प्रतिशत चढ़कर 24,286.50 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 183.4 अंक बढ़कर 24,307.25 के नए शिखर पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में नुकसान देखा गया।

यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 86.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,000.12 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मामूली 34.74 अंक गिरकर 79,441.45 और निफ्टी 18.10 अंक घटकर 24,123.85 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी