जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों की तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसी बड़ी कंपनियों की बढ़त के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक उछल गया।

मुंबई, 30 अक्टूबर वैश्विक बाजारों की तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसी बड़ी कंपनियों की बढ़त के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक उछल गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.68 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,952.53 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 64 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 11,734.80 अंक पर रहा।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जम्मू-कश्मीर में BJP कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा, TRF ने इन हत्याओं की ली जिम्मेदारी.

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी में सर्वाधिक करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एसबीआई, एमएंडएम, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी तेजी रही। दूसरी तरफ, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, कोटक बैंक और टाइटन के शेयर गिरावट में रहे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 172.61 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,749.85 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 58.80 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 11,670.80 अंक पर रहा था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे के आश्वासन के बाद कारोबारियों ने प्याज की नीलामी फिर शुरू करने पर जताई सहमति, जल्द केन्द्र सरकार के साथ करेगी चर्चा.

शेयर बाजारों के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 420.95 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

रिलायंस के संस्थागत व्यवसाय के प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि घरेलू बाजार में दिन के दौरान अस्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।

कारोबार के दौरान चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की गिरावट में चल रहा था।

इस बीच, कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 फीसदी बढ़कर 38.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज सील कर पाएगी इंग्लैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी