जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक फिसला; निफ्टी 14,900 अंक से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच कई बड़ी कंपनियों के शेयरों के भाव नीचे आने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक टूट गया।
मुंबई, 26 फरवरी वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच कई बड़ी कंपनियों के शेयरों के भाव नीचे आने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक टूट गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक समय 49,950.75 अंक पर आ गया था। हालांकि इसने कुछ सुधार दर्ज की और 927.21 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,112.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 270.40 अंक यानी 1.79 प्रतिशत नीचे 14,826.95 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक में सर्वाधिक तीन प्रतिशत की गिरावट रही। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी गिरावट रही।
दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी, एचयूएल और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 257.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,039.31 अंक पर और निफ्टी 115.35 अंक यानी 0.77 प्रतिशत चढ़कर 15,097.35 अंक पर बंद हुआ था।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 188.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की दोपहर के कारोबार में ठीक-ठाक गिरावट में था।
इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

