जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई।
मुंबई, 27 जून एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स अपने शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर 78,771.64 अंक पर पहुंचने के बाद 149.41 अंक गिरकर 78,524.84 अंक पर आ गया। निफ्टी 47.45 अंक फिसलकर 23,821.35 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर फायदे में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,535.43 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

