एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच सेंसेक्स 656 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 अंक से फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स 656 अंक लुढ़क गया। एनएसई निफ्टी भी 18,000 अंक से नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच सेंसेक्स 656 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 अंक से फिसला

मुंबई, 19 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स 656 अंक लुढ़क गया। एनएसई निफ्टी भी 18,000 अंक से नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरू में बढ़त के साथ खुला। लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह पाया और कुछ देर के लिये सेंसेक्स 60,000 के नीचे तक चला गया। अंत में यह 656.04 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,098.82 अंक पर बंद हुआ। सात जनवरी के बाद सेंसेक्स का यह निचला स्तर है।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 174.65 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,938.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस सबसे अधिक 2.77 प्रतिशत नुकसान में रही। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एचयूएल, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, विप्रो और कोटक बैंक 2.71 प्रतिशत तक नुकसान में रहे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 नीचे आए।

लाभ में रहने वाले शेयरों में एसबीआई, टाटा स्टील, मारुति, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

बीएसई मिडकैप 0.34 प्रतिशत नीचे आया जकि स्मॉलकैप (छोटी कंपनियों के शेयरों का सूचकांक) लगभग स्थिर रहा।

बीएसई में कुल 3,495 शेयरों में 1,827 में गिरावट जबकि 1,579 लाभ में रहे। 89 के भाव अपरिवर्तित रहे।

जियोजीत फाइनेंशयिल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की क्षमता प्रभावित हुई है। इसका कारण मुद्रास्फीति में वृद्धि से बांड प्रतिफल बढ़ना है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव और तेल कीमतों में तेजी से भी निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है। इसके साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की मुनाफा वसूली के कारण घरेलू बाजार लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहे।’’

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,254.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की करीब तीन प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.8 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.3 प्रतिशत नीचे रहा। जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 74.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).