जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 14,850 अंक के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों की तेजी तथा विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में बढ़त के कारण शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया।
मुंबई, 18 मार्च वैश्विक बाजारों की तेजी तथा विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में बढ़त के कारण शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 436.79 अंक यानी 0.88 प्रतिशत बढ़कर 50,238.41 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 131.55 अंक यानी 0.89 प्रतिशत बढ़कर 14,852.85 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस करीब तीन फीसदी की बढ़त के साथ पहले स्थान पर रही। इसके बाद ओएनजीसी, एमएंडएम, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
दूसरी ओर, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज जैसी कंपनियों में गिरावट रही।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 562.34 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,801.62 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 189.15 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,721.30 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। उन्होंने 2,625.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में चल रहे थे।
इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

