जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 330 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेतों और आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 335 अंक से अधिक चढ़ गया।
मुंबई, सात जनवरी एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेतों और आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 335 अंक से अधिक चढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 335.30 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 59,937.14 पर था। इसी तरह निफ्टी 101.80 अंक या 0.57 फीसदी बढ़कर 17,847.70 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त टाइटन में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पॉवर ग्रिड, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर, एचडीएफसी, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज, एम ऐंड एम और मारुति लाल निशान में आ गए।
पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 621.31 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,601.84 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 179.35 अंक यानी एक प्रतिशत टूटकर 17,745.90 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,926.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत बढ़कर 82.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

