जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,200 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई, और इस दौरान इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते बाजार को मजबूती मिली।
मुंबई, आठ जनवरी प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई, और इस दौरान इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते बाजार को मजबूती मिली।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 328.75 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 48,422.07 पर कारोबार कर रहा था।
व्यापक एनएसई निफ्टी 101.15 अंक या 0.72 प्रतिशत चढ़कर 14,238.50 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ सन फार्मा में सबसे अधिक बढ़त रही, जबकि इंफोसिस, पावरग्रिड, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, डॉ रेड्डीज और बजाज ऑटो भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर एचडीएफसी, टाइटन, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 80.74 अंक या 0.17 प्रतिशत टूटकर 48,093.32 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 8.90 अंक या 0.06 प्रतिशत फिसलकर 14,137.35 पर आ गया था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 382.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

