एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 252 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 85 अंक की मजबूती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की आवक और वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 252 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 85 अंक की मजबूती

मुंबई, 11 अप्रैल विदेशी पूंजी की आवक और वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 252.39 अंक बढ़कर 60,098.90 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 85.2 अंक चढ़कर 17,709.25 अंक पर था।

सेंसेक्स में, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस और एचडीएफसी नुकसान में थे।

एशियाई बाजारों में, सियोल, जापान और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई के बाजार नुकसान में थे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 13.54 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 59,846.51 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.90 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,624.05 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.69 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 882.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).