जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 218 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 71.5 अंक की मजबूती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की ताजा आवक और एचडीएफसी में लिवाली के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।
मुंबई, 29 मार्च विदेशी पूंजी की ताजा आवक और एचडीएफसी में लिवाली के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।
इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 218.68 अंक बढ़कर 57,832.40 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 71.5 अंक चढ़कर 17,023.20 अंक पर था।
सेंसेक्स में, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक नुकसान में थे।
एशियाई बाजारों में, जापान और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल और शंघाई नुकसान में थे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 40.14 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,613.72 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,951.70 अंक पर बंद हुआ था।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.80 डॉलर प्रति बैरल पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,531.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

