एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 210 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 56 अंक की मजबूती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते तीन दिन से जारी गिरावट थम गई।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 210 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 56 अंक की मजबूती

मुंबई, 20 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते तीन दिन से जारी गिरावट थम गई।

इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 210.49 अंक बढ़कर 59,778.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 56.35 अंक चढ़कर 17,675.80 अंक पर था।

सेंसेक्स में, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो, पॉवर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में थे।

एशियाई बाजारों में, जापान और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल, शंघाई के बाजार नुकसान में थे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 13.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).