एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,700 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक की बढ़त हुई।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,700 के पार

मुंबई, 10 जून वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक की बढ़त हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 160.07 अंक या 0.31 फीसदी बढ़कर 52,101.71 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 58.75 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 15,694.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। बढ़त के लिहाज से इसके बाद आईटीसी, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा और डॉ रेड्डीज का स्थान रहा।

दूसरी ओर बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, मारुति और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 333.93 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,941.64 पर और निफ्टी 104.75 अंक या 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,635.35 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 71.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).