एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार

मुंबई, सात अक्टूबर वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 571.25 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,760.98 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 164.25 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 17,810.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टाइटन लगभग नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, मारुति, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयरों का स्थान रहा।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 555.15 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,189.73 पर और निफ्टी 176.30 अंक या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 802.81 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। शंघाई का शेयर बाजार छुट्टियों की वजह से बंद था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत फिसलकर 80.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).