जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में लगातार आठवें दिन तेजी, निफ्टी में मामूली नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और यह 94 अंक और मजबूत हुआ। हालांकि, वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली नुकसान में रहा।
मुंबई, 12 सितंबर बीएसई सेंसेक्स में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और यह 94 अंक और मजबूत हुआ। हालांकि, वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली नुकसान में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 94.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,221.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 412.02 अंक तक उछल गया था।
हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शुरुआती लाभ को गंवाते हुए मामूली 3.15 यानी 0.02 प्रतिशत नुकसान के साथ 19,993.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 114 अंक चढ़कर 20,110.35 अंक तक चला गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, आईटीसी और सन फार्मा प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे और उन्होंने 1,473.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत चढ़कर 91.31 डॉलर प्रति बैरल रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

