जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला, रिलायंस नई ऊंचाई पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सोमवार को कारोबार की शुरुआत में 400 से अधिक अंक उछल गया। इस दौरान सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
मुंबई, 22 जून वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सोमवार को कारोबार की शुरुआत में 400 से अधिक अंक उछल गया। इस दौरान सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
कारोबार की शुरुआत में 35,170.08 अंक की ऊंचाई छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 421.66 अंक यानी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 35,153.39 अंक पर रहा। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एकसचेंज का निफ्टी 122.95 अंक यानी 1.20 प्रतिशत बढ़कर 10,367.35 अंक पर पहुंच गया।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व सात प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद बजाज फाइनेंस, बजाज आटो, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में भी बढ़त दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर दो प्रतिशत बढ़कर 1,804.10 रुपये की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
इसके विपरीत टीसीएस, ओएनजीसी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 523.68 अंक यानी 1.53 प्रतिशत बढ़कर 34,731.73 अंक और निफ्टी 152.75 अंक यानी 1.51 प्रतिशत बढ़कर 10,244.40 अंक पर बंद हुआ था।
विश्लेषकों के मुताबिक कुछ खास शेयरों में आकर्षण के साथ ही विदेशी मुद्रा का ताजा प्रवाह होने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा। वैश्विक बाजारों में शंघाई, सिओल और टोक्यों शेयर बाजारों में भी शुरुआत मजबूती के साथ हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

