एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 152 अंक की तेजी के साथ नई ऊंचाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 152 अंक की बढ़त के साथ रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 152 अंक की तेजी के साथ नई ऊंचाई पर

मुंबई, 10 अगस्त बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 152 अंक की बढ़त के साथ रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 151.81 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकार्ड 54,554.66 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.85 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,280.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल का शेयर रहा। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक में प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईटीसी और पावर ग्रिड में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार उतार चढ़ाव रहा। एनएसई नफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद तेजी से नीचे आया। मुख्य रूप से धातु, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और रियल्टी शेयरों में बिकवाली दबाव से इसमें गिरावट आयी।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को छोड़कर अन्य वित्तीय शेयरों से बाजार को समर्थन मिला और बड़ी गिरावट पर लगाम लगा। बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों ने आईटी कंपनियों जैसे शेयरों को तरजीह दी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो लाभ में रहें जबकि सियोल नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतररष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत मजबूत होकर 69.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).