एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विशेष मुहूर्त सत्र में सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नए संवत वर्ष 2081 की शुरुआत के अवसर पर आयोजित विशेष मुहूर्त कारोबार के शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स लगभग 448 अंक चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | विशेष मुहूर्त सत्र में सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के ऊपर

मुंबई, एक नवंबर नए संवत वर्ष 2081 की शुरुआत के अवसर पर आयोजित विशेष मुहूर्त कारोबार के शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स लगभग 448 अंक चढ़ गया।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 447.90 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 79,836.96 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 24,355.45 पर पहुंच गया। इसके 47 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.66 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 1.42 प्रतिशत तथा टाटा मोटर्स में 1.35 प्रतिशत की तेजी आई।

इसके अलावा एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा भारती एयरटेल में भी तेजी रही।

मुहूर्त कारोबार, दिवाली के अवसर पर शेयर बाजारों द्वारा आयोजित एक घंटे का सांकेतिक कारोबारी सत्र है, जो नए संवत वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).