एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 429 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,550 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की वैक्सीन परीक्षण उत्साहवर्धक रहने की खबरों के बीच वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से बृहस्पतिवार को स्थानीय बाजारों में भी बढ़त रही। व्यापक स्तर पर लिवाली का सिलसिला चलने से सेंसेक्स 429 अंक चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 429 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,550 अंक के पार

मुंबई, दो जुलाई कोविड-19 की वैक्सीन परीक्षण उत्साहवर्धक रहने की खबरों के बीच वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से बृहस्पतिवार को स्थानीय बाजारों में भी बढ़त रही। व्यापक स्तर पर लिवाली का सिलसिला चलने से सेंसेक्स 429 अंक चढ़ गया।

बीएसई का 30- शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 600 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 429.25 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,843.70 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.65 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,551.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब छह प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

आनंद राठी के इक्विटी अनुसंधान (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि जर्मनी की बायोनटेक और अमेरिका की फार्मा कंपनी फाइजर की कोरोना वायरस के संभावित टीका खोज की संयुक्त परियोजना के शुरुआती परीक्षण नतीजे सकारात्मक रहे हैं। इस खबर से एशियाई बाजारों में तेजी आई। इसका स्थानीय बाजारों पर भी सकारात्मक असर पड़ा।

कारोबारियों ने कहा कि विभिन्न्न अर्थव्यवस्थाओं के कारखाना उत्पादन के आंकड़े सकारात्मक रहने से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी एक प्रतिशत तक के लाभ में थे।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेट कच्चा तेल वायदा 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 56 पैसे की बढ़त के साथ 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).