एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

मुंबई, 13 मार्च वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले।

आईटीसी के शेयरों में भारी लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 384.79 अंक चढ़कर 74,052.75 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.05 अंक के लाभ से 22,446.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर छह प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी बीएटी पीएलसी ने मंगलवार को आईटीसी लि. में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी संस्थागत निवेशकों को थोक सौदे में बेचने की घोषणा की है।

विप्रो, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 73.12 करोड़ रुपये शेयर खरीदे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत बढ़कर 82.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).