जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में मिलेजुले संकेतों और एक्सिस बैंक के शेयर के लाभ में जाने से घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया।
मुंबई, 21 अक्टूबर एशियाई बाजारों में मिलेजुले संकेतों और एक्सिस बैंक के शेयर के लाभ में जाने से घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिन बाद, बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल बने इससे भी शेयर बाजार को बल मिला।
बीएसई का तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 327.9 अंक की मजबूती के साथ शुरुआती कारोबार में 59,530.80 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 89.65 अंक की बढ़त के साथ 17,653.60 अंक पर पहुंच गया।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब छह फीसदी चढ़ गया। एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को उसके वित्तीय परिणामों की घोषणा हुई थी।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।
वहीं बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ. रेड्डीज, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर शुरुआती नुकसान में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और शंघाई के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि तोक्यो और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।
पिछले कारोबारी सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 95.71 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,202.90 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 51.70 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,563.95 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 92.68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों में शुद्ध लिवाली की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,864.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

