जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 से ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, दो अगस्त वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 333.69 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 52,920.53 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 101.65 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 15,864.70 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड और डॉ रेड्डीज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 66.23 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,586.84 पर बंद हुआ, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 15.40 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,763.05 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 3,848.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी