जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 269 अंक चढ़ा, रिलायंस का शेयर सर्वकालिक उच्चस्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 269 अंक चढ़ गया। सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को समर्थन के लिए एक और प्रोत्साहन की उम्मीद के बीच बाजार में तेजी आई।

मुंबई, 23 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 269 अंक चढ़ गया। सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को समर्थन के लिए एक और प्रोत्साहन की उम्मीद के बीच बाजार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 268.95 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,140.47 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.85 अंक या 0.74 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,215.45 अंक पर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़कर अपने रिकॉर्ड स्तर 2,060.65 रुपये पर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, आईटीसी और कोटक बैंक के शेयरों में भी लाभ रहा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एलएंडटी के शेयर नुकसान में रहे।

आनंद राठी शेयर्स के प्रमुख शेयर शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भारतीय बाजारों की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई, लेकिन एशियाई बाजारों के मिलेजुले रुख तथा अमेरिका-चीन तनाव की वजह से निवेश सतर्क भी हैं।

उन्होंने कहा कि इस खबर के बाद कि भारत घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन के लिए पांच क्षेत्रों को उत्पादकता से जुड़ा प्रोत्साहन देने पर विचार कर रहा है, दोपहर के कारोबार में बाजार मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि सरकार मांग बढ़ाने के लिए और वित्तीय उपायों की घोषणा कर सकती है। इससे भी बजार को कुछ समर्थन मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ दर्ज हुआ। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया स्थिर रुख के साथ 74.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका