एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंक की उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 17,400 के करीब पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो एवं एलएंडटी के शेयरों में बढ़त के सहारे सेंसेक्स ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में 260 अंक से अधिक की उछाल के साथ 58,390.21 की एक नयी ऊंचाई छू ली।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंक की उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 17,400 के करीब पहुंचा

मुंबई, छह सितंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो एवं एलएंडटी के शेयरों में बढ़त के सहारे सेंसेक्स ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में 260 अंक से अधिक की उछाल के साथ 58,390.21 की एक नयी ऊंचाई छू ली।

इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी भी शुरुआती सत्र में 75 अंक से अधिक बढ़कर 17,399.35 पर पहुंच गया।

शुरुआती सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 260.26 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 58,390.21 पर और निफ्टी 75.75 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 17,399.35 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रही जबकि बजाज ऑटो, एलएंडटी, एचयूएल, एमएंडएम, डॉ रेड्डी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गयी।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टीसीएस, पावर ग्रिड, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 277.41 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,129.95 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 89.45 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 17,323.60 पर पहुंच गया था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 768.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत गिरकर 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).