एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,550 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद एचडीएफसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 224 अंक चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,550 अंक के पार

मुंबई, 29 मई शेयर बाजारों में बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद एचडीएफसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 224 अंक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 656.72 ऊपर-नीचे हुआ। अंत में यह 223.51 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,424.10 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 32,480.52 से 31,823.80 अंक के दायरे में था।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.20 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,580.30 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 9,598.85 से 9,376.90 अंक के दरारे में रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की बढ़त रही। बजाज ऑटो, आईटीसी, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी लाभ में रहे।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस और टाइटन के शेयरों में गिरावट आई। विश्लेषकों ने कहा कि कुछ विशेष शेयरों में गतिविधियों के अलावा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी घरेलू निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,354.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

देश में एक दिन में सबसे अधिक 7,466 कोरोना वायरस के मामले आए हैं। इस वजह से भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। देश में कोविड-19 के मामले 1.65 लाख के पार निकल गए हैं। अब तक यह महामारी 4,706 लोगों की जान ले चुकी है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 58.10 लाख हो गया है। दुनियाभर में यह महामारी 3.60 लाख लोगों की जान ले चुकी है।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी ला भ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.33 प्रतिशत टूटकर 35.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 75.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).