जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,790 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया।
मुंबई, पांच जुलाई एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 211.04 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 52,695.71 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 65.10 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 15,787.30 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक ती बढ़त बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी दर्शाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 166.07 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 52,484.67 पर बंद हुआ था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 42.20 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 15,722.20 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 982.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

