जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18 हजार के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 228.13 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 60,366.59 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 73.50 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 18,003.15 पर पहुंच गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 228.13 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 60,366.59 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 73.50 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 18,003.15 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त एनटीपीसी में हुई। इसके अलावा मारुति, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और टाइटन भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और कोटक बैंक में गिरावट हुई।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 831.53 अंक या 1.40 प्रतिशत बढ़कर 60,138.46 पर और निफ्टी 258 अंक या 1.46 प्रतिशत बढ़कर 17,929.65 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 202.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 84.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

