जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 169.51 अंक की मजबूती आई। सूचना प्रौद्योगिकी, तेल और वित्तीय शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई।
मुंबई, 30 जनवरी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 169.51 अंक की मजबूती आई। सूचना प्रौद्योगिकी, तेल और वित्तीय शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 169.51 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,500.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 313.34 अंक तक चढ़ गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.60 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,648.95 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, विप्रो, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
दूसरी तरफ पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 5,977.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
इस बीच, हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट अब भी जारी है। समूह ने कंपनी पर पलटवार करते हुए रविवार को 413 पृष्ठ की रिपोर्ट जारी की, उसके बाद भी गिरावट बनी हुई है।
अडाणी समूह की तीन कंपनियां बढ़त में जबकि कम-से-कम सात नुकसान में रहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

