जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,150 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों ने बाजार का समर्थन किया।
मुंबई, 10 फरवरी सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों ने बाजार का समर्थन किया।
हालांकि, बीएसई सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक 108.91 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 51,437.99 पर कारोबार कर रहा था। इस तरह एनएसई निफ्टी 39.45 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 15,148.75 पर था।
सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त हुई।
दूसरी ओर भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 19.69 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,329.08 पर और निफ्टी 6.50 अंक या 0.04 प्रतिशत फिसलकर 15,109.30 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,300.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 61.05 डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

