एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 149 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों की अच्छी शुरुआत से सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

मुंबई, नौ अगस्त स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 149 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों की अच्छी शुरुआत से सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

बाजार में कारोबार के दौरान ज्यादातर समय निवेशकों ने भारतीय रिजर्व बैंक की बृहस्पतिवार को जारी होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा और अमेरिका के मुद्रास्फीति आंकड़े जारी होने से पहले सतर्क रुख अपनाया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 149.31 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,995.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 402.12 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.70 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,632.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा 2.68 प्रतिशत के लाभ में रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाइटन, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजार शुरुआती कारोबार में सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को गिरावट रही थी।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 711.34 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.85 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 106.98 और एनएसई निफ्टी में 26.45 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).