एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 137.55 अंक चढ़ा, निफ्टी में 46.05 अंक की मजबूती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 137.55 अंक चढ़ा, निफ्टी में 46.05 अंक की मजबूती

मुंबई, 27 मार्च अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 137.55 अंक बढ़कर 57,664.65 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 46.05 अंक चढ़कर 16,991.10 अंक पर था।

सेंसेक्स में पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक लाभ में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में थे।

एशियाई बाजारों में, सियोल, हांगकांग और शंघाई के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि जापान के बाजार लाभ में थे।

अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को अच्छे लाभ के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.18 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,527.10 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 131.85 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,000 अंक स्तर के नीचे आ गया और यह 16,945.05 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,720.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).