जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 111 अंक मजबूत, निफ्टी 15,200 के करीब पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैóश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 111 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., भारतीय स्टेट बैंक और एल एंड टी की अगुवाई में यह तेजी आयी।
मुंबई, 24 मई वैóश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 111 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., भारतीय स्टेट बैंक और एल एंड टी की अगुवाई में यह तेजी आयी।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 111.42 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 50,651.90 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.40 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,197.70 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एसबीआई रहा। इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा एल एंड टी, आईटीसी, डा. रेड्डीज, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड के शेयरों में भी अच्छी तेजी रही।
दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और बजाज फिनसर्व आदि शेयर नुकसान में रहे।
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वैóóश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही। इसका प्रमुख कारण दैनिक आधार पर कोविड-19 संक्रमण के मामले में कमी आना है। इससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।
एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और तोक्यो लाभ में रहे जबकि हांगकांग और सोल नुकसान के साथ बंद हुए।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में लाभ का रुख रहा।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.81 प्रतिशत मजबूत होकर 67.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

