जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 102 अंक चढ़कर 70,000 अंक के पास, निफ्टी भी 21,000 अंक के आंकड़े के करीब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक, आईटी तथा धातु शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 102 अंक की बढ़त के साथ 70,000 अंक के करीब बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21,000 अंक के पास पहुंच गया।
मुंबई, 11 दिसंबर बैंक, आईटी तथा धातु शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 102 अंक की बढ़त के साथ 70,000 अंक के करीब बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21,000 अंक के पास पहुंच गया।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान 70,057.83 अंक तक गया। बाद में, यह 102.93 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,928.53 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 लाभ में जबकि 11 नुकसान में रहे। एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।
पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी कारोबार के दौरान 21,026.10 अंक तक पहुंच गया था। अंत में यह 27.70 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 20,997.10 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा 3.04 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील में तेजी रही।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस शामिल हैं।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार आज 70,000 अंक के ऊपर गया। अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांकों का प्रदर्शन मुख्य सूचकांकों से बेहतर रहा। हालांकि, उच्चस्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिली। इसका कारण यह है कि कारोबारियों को मंगलवार को जारी होने होने वाले मुद्रास्फीति और आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) के आंकड़ों का इंतजार है।’’
निवेशकों की नजर एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की कल होने वाली बैठक भी है। इससे उन्हें भविष्य में नीतिगत दर में कटौती के बारे में संकेत मिलेंगे। साथ ही वे नीतिगत दर यथावत रहने की उम्मीद कर रहे हैं।’’
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में जर्मनी का डीएएक्स अपरिवर्तित रहा जबकि फ्रांस का सीएसी-40 लाभ में और लंदन का एफटीएसई नुकसान में रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

