जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इससे पहले चार दिन तक बाजारों में गिरावट हुई थी।
मुंबई, 26 दिसंबर वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इससे पहले चार दिन तक बाजारों में गिरावट हुई थी।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 257.95 अंक की तेजी के साथ 60,103.24 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 77 अंक बढ़कर 17,883.80 अंक पर था। कुछ देर बाद सेंसेक्स 434.63 अंक चढ़कर 60,279.92 अंक पर जबकि निफ्टी 145.90 अंक की बढ़त के साथ 17,952.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडइसंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी तथा पॉवर ग्रिड बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और शंघाई के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 980.93 अंक यानी 1.61 प्रतिशत लुढ़कते हुए 59,845.29 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 320.55 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 17,806.80 अंक पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 3.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 706.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

