जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स, निफ्टी कमजोरी के साथ खुले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ खुले।
मुंबई, 19 जुलाई वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ खुले।
तीस शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 117.3 अंक गिरकर 54,403.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 28.80 अंक कमजोर होकर 16,249.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में से एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति सुजूकी के शेयर बढ़त पर रहे।
एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे जबकि टोक्यो का सूचकांक बढ़त पर रहा।
अमेरिकी बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई थी।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत गिरकर 105.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में खरीदारी की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 156.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

