एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस-यूक्रेन संघर्ष के दीर्घकालिक जोखिमों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दो प्रतिशत तक की तेजी हुई।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत का उछाल

मुंबई, 25 फरवरी रूस-यूक्रेन संघर्ष के दीर्घकालिक जोखिमों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दो प्रतिशत तक की तेजी हुई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,140.58 अंक या 2.09 प्रतिशत चढ़कर 55,670.49 पर और एनएसई निफ्टी 344.10 अंक या 2.12 प्रतिशत बढ़कर 16,592.05 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एसबीआई बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में 2,700 अंक से अधिक की गिरावट हुई थी, जो लगभग दो वर्षों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस दौरान निफ्टी 815 अंक टूटा।

इस गिरावट के चलते निवेशकों की 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति डूब गई।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन संकट से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,448.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसबीच ब्रेंट क्रूड वायदा दो फीसदी की तेजी के साथ 101.20 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).