एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को सुबह के कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त

मुंबई, आठ जुलाई घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को सुबह के कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी बाजार को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद मिली।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा। दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। हालांकि टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 321.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,853.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).