जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में चार सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में चार सत्र की गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।
मुंबई, 15 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में चार सत्र की गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 203.95 अंक चढ़कर 82,457.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 68.85 अंक की बढ़त के साथ 25,151.15 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। वहीं एचसीएल टेक के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,614.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,787.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

