जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त, ओएनजीसी 6 प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिल रहे उत्साहहीन संकेतों के बीच घरेलू बाजार में मंगलवार को भारी उतार - चढ़ाव में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुये।
मुंबई, 23 फरवरी वैश्विक बाजारों से मिल रहे उत्साहहीन संकेतों के बीच घरेलू बाजार में मंगलवार को भारी उतार - चढ़ाव में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुये।
कारोबार के दौरान 667.46 अंक के दायरे में उतार- चढ़ाव के बाद बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 7.09 अंक यानी 0.01 प्रतिशत बढ़कर 49,751.41 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार बड़े दायरे में घूमने के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 32.10 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 14,707.80 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब 6 प्रतिशत के लाभ में रहा। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक, एल एण्ड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटल, स्टेट बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।
इसके विपरीत कोटक बैंक, मारुति, बजाज आटो, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक में गिरावट रही।
रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतिक प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि कारोबार के दौरान शेयरों में भारी उतार चढ़ाव देखा गया। इस दौरान धातु और रियल्टी समूह के सूचकांक में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बॉंड प्रतिफल बढ़ने और उपभोक्ता जिंसों के ऊंचे दाम से शेयरों के प्रति निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। हालांकि अर्थव्यवस्था और बाजार की आंतरिक मजबूती बरकरार है।
एशिया के अनय बाजारों में शंघाई और सोल के बाजार गिरावट में बंद हुये जबकि हांग कांग में बढ़त रही। वहीं यूरोप के बाजारों में कारोबार के शुरुआती दौर में नकारात्मक रुख दिखाई दिया।
इस बीच कच्चे तेल के वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट का भाव 0.81 प्रतिशत बढ़कर 64.88 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

