जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख तथा मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली के बीच सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान के साथ खुले।
मुंबई, 16 अगस्त वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख तथा मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली के बीच सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान के साथ खुले।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 से अधिक अंक टूटा। बाद में यह 20.92 अंक या 0.04 प्रतिशत के नुकसान से 55,416.37 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11.50 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 16,517.60 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया।
बजाज ऑटो, मारुति, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स तथा टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे।
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस तथा टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 593.31 अंक या 1.08 प्रतिशत के उछाल से अपने सर्वकालिक उच्च्स्तर 55,437.29 अंक पर पहुंचा था। वहीं निफ्टी 164.70 अंक या 1.01 प्रतिशत के लाभ से 16,529.10 अंक पर रहा था।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

