एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत रहने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी जारी

मुंबई, 25 मार्च विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत रहने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 418.54 अंक चढ़कर 78,402.92 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 107.85 अंक की बढ़त के साथ 23,766.20 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, जोमैटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयर को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स सोमवार को 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत उछलकर छह सप्ताह के उच्च स्तर 77,984.38 अंक पर जबकि निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,658.35 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).